फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से उग्रवादियों के फरार होने के बाद अलर्ट

Mon, 28 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की नाभा जेल से उग्रवादियों के फरार होने के बाद सिरसा जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। पंजाब सीमा से सटे सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमाओं पर भी दिनभर पुलिसकर्मी तैनात रहे और पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। उधर राजस्थान की सीमा पर भी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नाभा जेल से फरार उग्रवादियों में हरमिंदर सिंह मिंटा भी शामिल है। जिसने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां पर जाने लेवा हमला किया था और फरार हो गया था। इसे लेकर सिरसा पुलिस की ओर से जिले में हाई अलर्ट पर है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण ने बताया कि पंजाब सीमा से लगते सिरसा जिला के थाना डबवाली सिटी, डबवाली सदर, रोड़ी, डिंग, थाना सिरसा सदर क्षेत्र मेें पंजाब सीमा पर जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही पंजाब की ओर से आने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सीमा पर भी सतर्कता बरती जा रही है। सभी होटलों, रेस्तरा, धर्मशालाओं में भी निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर भी तैनाती बढ़ा दी गई है। बरनाला रोड पर गांव मुसाहिबवाला, डबवाली और कालांवाली क्षेत्र से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश के कई मार्ग हैं, सभी मार्गों पर पुलिस ने तैनाती बढ़ा दी है। सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है और वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें