फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के तुगलकी फरमान के विरोध में व्यापारी बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

Mon, 28 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

500 और 1000 रुपये की नोटबंदी के बाद व्यापारियों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की एक आपात बैठक रोड़ी बाजार स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को व्यापारी वर्ग सरकार के इस तुगलकी फरमानों के विरोध में अपना रोष व्यक्त करेगा।
 व्यापार मंडल के जिला संरक्षक राजकरण भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव एवं जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में व्यापारियों ने खुले रुपयों को लेकर आ रही दिक्कतों के संबंध में भी चर्चा की। दरअसल कोई भी ग्राहक जब कोई सामान किसी व्यापारी के प्रतिष्ठान से खरीदता है तो वह 2000 रुपये का नया नोट व्यापारी को दे देता है। ऐसे में व्यापारी के पास खुले रुपये न होने के चलते कोई विकल्प नहीं बचता। इसी तरह व्यापारी को बैंकों में पैसा जमा करवाने में व बैंकों से अपनी राशि निकलवाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  शर्मा ने बताया कि व्यापारी अपनी समस्याओं से इतना परेशान हो गया है कि बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि 28 नवंबर को व्यापारी वर्ग सरकार के इस तुगलकी फरमानों के विरोध में अपना रोष व्यक्त करेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के शहरी प्रधान एवं क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान केदार पाहवा, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बियानी,  रोशन लाल गोयल, जिला सरंक्षक कृष्ण गुप्ता, जिला उप प्रधान चंद्रयश जैन, अंजनी कनोडिया, सुरेश गोयल व श्रवण गुप्ता, महासचिव जयप्रकाश भोलूसरिया, किरयाणा एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा, ऑटो मार्केट से अनिल बांगा, रमेश ग्रोवर, हलवाई यूनियन से ललित शर्मा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश वर्मा, फर्नीचर एसोसिएशन से अनिल सर्राफ, डेयरी यूनियन के प्रधान जयदेव, आयरन एसोसिएशन से प्रेम बांसल, रमेश ग्रोवर, कालू राम शर्मा सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें