फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की छापेमारी से चोरों में हड़कंप

Mon, 04 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
विजिलेंस के छापेमारी अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दस दिनों में ही विजिलेंस ब्यूरो ने बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। बिजली निगम के एसई ने सिरसा विजिलेंस प्रभारी चंद्रभान शर्मा को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही विजिलेंस ने जिलेभर में छापेमारी अभियान छेड़ दिया। सिरसा की रानियां चुंगी पर एक उपभोक्ता सीधा कुंडी डालकर बिजली चोरी करता पकड़ा गया। विजिलेंस ने उक्त उपभोक्ता पर दो लाख 80 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। इस प्रकार से  बिजली चोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। एकता चौक पर भी एक टेंट हाऊस मालिक बेखौफ होकर बिजली चोरी कर रहा था। उस पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


जिले भर में गिरोह सक्रिय
विजिलेंस को अभियान के दौरान एक खास बात पता चली। एक गिरोह उपभोक्ताओं के बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर उसे धीमा और मीटर रीडिंग कम कर देता है। इसी एवज में लोगों से मोटी रकम वसूल की जाती है। इस गिरोह के कारण हर माह बिजली निगम को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।


जल्द करेंगे बड़ा खुलासा
विजिलेंस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। एक अधिकारी की सक्रिय गिरोह के साथ मिली भगत है। उक्त अधिकारी की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसके चेहरे से नकाब उतार दिया जाएगा। इसके अलावा छापेमारी अभियान को तेज गति से चलाकर बिजली चोरों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान शर्मा, विजिलेंस इंचार्ज सिरसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें