फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों का विरोध जारी, राजनीतिक पार्टियों से मांगा समर्थन

Wed, 30 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
सुनार - फोटो : Bureau
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से सोने व हीरे के आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में स्वर्णकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना व क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। घंटाघर चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल पर रोहन सोनी, भूपेंद्र सोनी, अनुराग सोनी, बॉवी सोनी व सुरेश भूण इत्यादि रहे।
विज्ञापन


दिल्ली से पहुंचे स्वर्णकार धीरज सोनी ने स्वर्णकारों को दिल्ली की गतिविधियों से अवगत करवाया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों की मांग जायज है और प्रदेश व्यापार मंडल इनके साथ है। करीब एक माह से विरोध कर रहे स्वर्णकारों की मांगों को सरकार द्वारा न मानने के विरोध में भिवानी में 30 मार्च को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें स्वर्णकार, सराफा एवं ज्वैलर्स के साथ साथ व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे और स्वर्णकारों के हित में रणनीति बनाई जाएगी।

स्वर्णकार संघ सिरसा के प्रधान राजकुमार सोनी ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में आप के सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वर्णकारों को समर्थन दिया है। वहां पर दिए जा रहे धरने को करीब 1500 आप कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन देकर बीजेेपी व पुलिस प्रशासन के होश उड़ाने का काम किया है, जिसके लिए आप को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हरियाणा के सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे भी स्वर्णकारों का दिल से साथ दें। स्वर्णकार केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर चुके हैं, यहां तक कि वित्त मंत्री रूपी भैंस के आगे बिन भी बजा चुके है, मगर केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजानंद सोनी, स्वर्णकार दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुरजीत सोनी, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ सिरसा के कोषाध्यक्ष सोनू गोरीवाला, वरिष्ठ उप प्रधान सज्जन सोनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला उप प्रधान देवेंद्र सोनी, अखिल भारतीय स्वर्णकार ट्रस्ट के प्रधान सुखविंद्र सोनी, महासचिव चंद्रशेखर सोनी, उप प्रधान चांद सोनी व कपिल सोनी, नकेरा से कृष्ण सोनी, प्रेम रातुसरिया आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें