फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Mon, 04 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
‌िवविराोध्‍ण्‍ा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव सुखचैन में 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एक दिन पहले से बिजलीघर के सामने धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बिजलीघर के गेट पर ताला लगा दिया है। जिसके कारण गांव सुखचैन व खतरावां की बिजली सप्लाई शनिवार से बंद होने से लोंगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों व बडागुढ़ा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हमने शनिवार को ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े हैं।
विज्ञापन


धरने पर बैठे बलजिंद्र सिंह काला, गुरचरण सिंह, लंहगा सिंह, विंद्र सिंह, गुरपाल सिंह, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह, तारी सिंह जगसीर सिंह आदि ने बताया कि पंचायत ने बिजली विभाग को सब स्टेशन बनाने के लिए करोड़ों रुपयों की जमीन मुफ्त में दी थी। उस समय बिजली विभाग ने उनके गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया गया था और दिन में 22 घंटे बिजली सप्लाई आ रही थी। लेकिन पिछले दो महीनों से बिजली विभाग के द्वारा गांव में केवल करीब दस घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।


उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में महीने की महीने बिजली बिल नहीं भेजे जाते, बल्कि कई महीनों के बिल एक साथ भेजे जाते हैं जिस कारण उन्हें बिल भरने में परेशानी आती है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव में 24 घंटे बिजली की सप्लाई नहीं दी जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं निगम के अधिकारियों ने गांवों में बिजली बिल न भरने व लाईन लॉस घटने को बिजली कट लगाने का कारण बताया। ग्रामीणों द्वारा अपनी मांग को लेकर शनिवार से जारी धरने के दौरान सुखचैन में स्थित बिजलीघर में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर निकाल कर बिजलीघर का गेट बंद कर ताला लगा दिया और बिजली की सप्लाई बंद कर दी। बिजली बंद का अहसास शाम के बाद ग्रामीणों को हुआ। बिजली बंद के कारण शनिवार को सुखचैन व खतरावां रात्रि को अंधेरे में डूबे रहे, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा और ग्रामीणों में निगम के प्रति रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें