फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडवाला जाटान के लोग सब स्टेशन के सामने बैठे धरने पर

Thu, 07 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
रोष - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा की जा रही कटौती के मामले में क्षेत्र में लोगों का पारा चढ़ने लगा है। सुखचैन, फग्गु और रोड़ी के बाद बुधवार को गांव जंडवाला जाटान के लोगों ने भी अघोषित कटौती से नाराज होकर गांव में स्थित 33 केवी बिजलीघर के सामने धरना देकर रोष जताया। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कालांवाली के एसडीई एसके नैन ने लोगों की समस्या सुनते हुए जैसे तैसे समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। बाद में तय हुआ की रात में 12 घंटा आपूर्ति दी जाएगी। गांव फग्गु में तीन दिन से चला आ रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार रात करीब एक बजे 15 घंटा की आपूर्ति पर सहमति बनने के बाद समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


    गांव जंडवाला जाटान में बिजली आपूर्ति को लेकर रोष व्यक्त कर रहे ग्रामीण जगसीर सिंह, जगतार सिंह, सोहन सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में 33 केवी सब-स्टेशन है, जिसके चलते उन्हें 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी आपूर्ति में कटौती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी आपूर्ति पूर्ववत: नहीं कर दी जाती तब तक वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। करीब डेढ़ घंटे तक चले बवाल के बाद निगम के एसडीई एसके नैन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि एक तो रूके हुए बिल जमा करे व बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने में निगम का सहयोग करें तभी समस्या का हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक लाइन लोस कम नहीं हो जाता तब तक उन्हें आपूर्ति कटौती के साथ ही मिलेगी। लोगों ने एसडीई से 24 घंटे की मांग की, लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल फसल की वजह से दिन में कट लगाने का शेडयूल है। इसीलिए रात को 12 घंटे आपूर्ति मिलेगी, जब फसल उपरांत शेडयूल बदलेगा तो उसमें तीन घंटे और बढ़ोतरी की जा सकती है।

एसडीई बोले छह लाख है बकाया
एसडीई ने कहा कि गांव जंडवाला में निगम का 139 उपभोक्ताओं में छह लाख 36 हजार रुपये की राशि बकाया है जिसे भरने के लिए प्रयास करें, ताकि लाइन लोस कम हो व उन्हें आपूर्ति ठीक मिले। जिस पर लोगों ने उक्त राशि फसल पर भरने की बात कही जिसके बाद एसडीई ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उनकी आपूर्ति में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहरहाल उन्हें रात्रि के समय 12 घंटे ही आपूर्ति मिलेगी। इस आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



हमने समझा दिया है
लोगों को हमने समझा दिया है, उन्होंने भी हमें आश्वस्त किया है कि बकाया राशि फसल पर भर देंगे। फसल के कारण दिन में कट लगाने का शेडयूल है और रात को 12 घंटे आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

एस.के नैन, एसडीई कालांवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें