रानियां में एक्साइज ड्यूटी को लेकर स्वर्णकारों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। स्वर्णकारों ने कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स और भुजिया बेचकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश सोनी, मंागेराम सोनी, मनजीत सिंह सोनी, बहादुर सोनी, रामसरूप, कृष्ण सोनी, इंद्रपाल, धर्मपाल, डीसी, लीलाधर, मिठू, सगन, शंभु, मांगेराम, मंगत, सुभाष, लवली, सुखदेव सिंह, भूपेंद्र, कमलदीप, भंवरलाल, कृष्ण, रमेश, आशू सोनी, पंकज, सुनील, जसवीर सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।