फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में दुकान पर हरा झंडा लगाना बना मुसीबत

Wed, 16 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
हरा झंडा - फोटो : Desk
विज्ञापन
कालांवाली बाईपास पर एक दुकानदार को पीर बाबा का हरा झंडा लगाना भारी पड़ गया। पड़ोस के दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में सच्चाई सामने आने पर पड़ोसी दुकानदार ने अपनी शिकायत वापस ले ली और पुलिस ने दुकानदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि कालांवाली बाईपास के एक दुकानदार ने कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत की थी कि गांव कालांवाली में एक दुकान पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जा रहा हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के ऊपर लगे हरे रंग के झंडे को उतरवाकर दुकानदार को हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों से थाने पूछताछ की। जिसमें यह बात सामने आई कि दुकान मालिक ने अपनी नई दुकान बनाई थी। जिसके चलते उसने अपनी दुकान के ऊपर पीर बाबा का हरे रंग का झंडा लगाया था। जिसे लोगों ने पाकिस्तान का झंडा समझ लिया। आरोपी दुकानदार ने बताया कि वह करीब बीस वर्षों से गांव में रह रहा हैं और उसकी ऐसी कोई मंशा नहीं हैं कि वह देश विरोधी कोई कार्य करें।
विज्ञापन


वहीं शिकायतकर्ता ने भी दुकान मालिक के पक्ष में बयान देते हुए शिकायत वापस लेकर पुलिस से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की मांग की। पुलिस के अनुरोध पर दुकान मालिक ने दुकान पर लगाया गया हरे रंग का झंडा भी उतार दिया ताकि इससे कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें