फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर स्थगित हुआ पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पंचायत समिति ओढ़ां के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में बुधवार को हो हल्ला के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। हालांकि सभी 21 सदस्य मौके मौजूद थे, पर तीन सदस्य देरी से पहुंचने के कारण मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भीतर नहीं जा सके। चुनाव अधिकारी एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप कुमार ने आगामी आदेश तक चुनाव स्थगित कर दिया। इनेलो और कांग्रेस ने इसे बीजेपी की धक्केशाही करार दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को ओढ़ा पंचायत समिति के प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव तय किए गए। समिति के कुल 21 सदस्य हैं। चुनाव अधिकारी ऐलनाबाद के एसडीएम प्रदीप सिंह ने निर्धारित समय से पूर्व मौके पर पहुंचे। उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात की गई थी। सवा दो बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता और युवा नेता अमन चोपड़ा के नेतृत्व में सदस्य अंदर पहुंचे, जबकि इनेलो के सदस्य पांच मिनट पहले पहुंचे गए थे।

इनेलो के सदस्यों को अंदर भेज दिया जो हो हल्ला मचाने लगे तथा बीडीपीओ व पुलिस के साथ तकरार करने लगे। हो हल्ले के कारण चुनाव स्थल पर अव्यवस्था फैल गई, जिसके चलते तीन पंचायत समिति सदस्य नुहियांवाली के मदनलाल, देसू मलकाना के जसदेव सिंह व दादू की सुरूचि रानी अंदर नहीं जा सके, जबकि 18 सदस्य अंदर जा चुके थे। दूसरा पक्ष तीनों सदस्यों का अंदर जाने देने की जिद पर अड़ा हुआ था, जबकि अन्य लोग इसका विरोध कर रहे थे। उधर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने पत्रकारों को बताया कि बीजेपी धक्काशाही से अपना चेयरमैन बनाना चाहती है। जबकि बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे शांतिपूर्वक चुनाव करवाना चाहते हैं, लेकिन इनेलो अपनी  हार से बौखलाकर शोर शराबा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंदर बाहर शोर शराबा फैल जाने के कारण बाहर से और पुलिस भी बुलवानी पड़ी जिसने सभी को बाहर निकाला। इस  सबको देखते हुए ऐलनाबाद के एसडीएम प्रदीप सिंह ने चुनाव स्थगित करते हुए कहा कि बाहर अव्यवस्था फैलने और हो हल्ला होने पर ही चुनाव स्थगित किया गया है चुनाव की अगली तिथि की घोषणा  शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें