फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की पैदावार पर ही लगा दी शर्त और जीत गए एक लाख रुपये, फिर...

Tue, 26 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
गेहूं की पैदावार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं की पैदावार को लेकर गांव गोरीवाला की चौपाल पर दो किसानों में अजब शर्त लगी। शर्त के अनुसार जो भी हारता उसे गोशाला को एक लाख रुपये देने थे। ग्रामीणों के सामने बाकायदा शर्त की लिखित में हुई। जिसे पुलिस चौकी तथा सब तहसील कार्यालय में दिया गया।
विज्ञापन


गांव गोरीवाला का किसान चानन राम छपौला हिस्सेदारी पर जमीन लेकर जोतता है। इस बार उसने बारह एकड़ जमीन में गेहूं की बिजाई की थी। चौपाल पर बैठे-बैठे उसने बोल दिया कि इस बार उसे 60 मन (24 क्विंटल) गेहूं प्रति एकड़ मिलेगी। वहीं बैठे जमींदार जैमल राम कुलड़िया से रहा नहीं गया। उन्होंने कमेंट कर दिया कि इतनी पैदावार नहीं हो सकती। अगर प्रति एकड़ 60 मन गेहूं होता है, तो वह गोशाला को एक लाख रुपये  दान देेंगे। उधर किसान चानन राम भी अड़ गया और दोनों में शर्त लग गई।

गांव के मौजिज लोगों ने पटवारी बुलाकर चानन राम की जमीन की पैमाइश कराई। मौके पर खड़े होकर कार्बाइन से 11 एकड़ में खड़ी फसल कटवाई। जो प्रति एकड़ 60 मन से ज्यादा निकली। शेष बची एक एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं को हाथ से काटा गया। पूरी फसल का वजन करने के लिए अनाज मंडी ले जाया गया। 12 एकड़ में 720 नहीं बल्कि 756 मन गेहूं मिला। शर्त के मुताबिक जमींदार जैमल राम कुलड़िया ने गोरीवाला स्थित श्रीराधा कृष्ण गोशाला को एक लाख रुपये नकदी दान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें