फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी को घेरा

Mon, 21 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बिजली निगम अधिकारियों से मारपीट करने के मामले में आरोपियों पर दर्ज हुए केस को खारिज करवाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने रविवार को बस अड्डा चौकी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया और जांच के उपरांत ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। भारी हंगामे के कारण बस अड्डे में आए लोगों को कुछ देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शिव चौक स्थित नामधारी गुरुद्वारा वाली गली निवासी स्वर्ण सिंह का बिजली मीटर खराब था। बिजली निगम कर्मचारी मीटर उखाड़कर अपने साथ ले गए और नया मीटर लगा दिया। स्वर्ण सिंह का कहना है कि पहले मीटर से बिजली का बिल 400 रुपये आता था और नये मीटर से पहला बिल ही 3200 रुपये का आया है। उसका कहना है कि निगम अधिकारियों ने विजिट करने के नाम पर उसे चार हजार रुपये की रसीद थमा दी जोकि मात्र दो सौ रुपये होती है।

12 मार्च को अधिकारियों ने उसके घर 10 हजार रुपये भरने का नोटिस भेजा। स्वर्ण सिंह का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ 14 मार्च को बरनाला रोड स्थित 33 केवी बिजली घर कार्यालय में एसडीई से मिलने गया। इस दौरान एसडीई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, इस दौरान उनमें गरमा-गरमी हुई, लेकिन कोई मारपीट नहीं हुई। एसडीई ने अपनी कमियां छुपाने के लिए झूठा केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


स्वर्ण सिंह का कहना है कि अगर वह आरोपी है तो पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करती। उसका कहना है कि बिजली विभाग में अनेक अधिकारी ऐसे हैं, जो सरेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके उनपर कोई कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कई सरकारी अधिकारियों की आरटीआई के तहत डिटेल निकलवाई है, जिसमें उनका बिल 400 से 500 रुपये है, जबकि एक आम आदमी का बिल हजारों रुपये आ रहा है, जोकि सरासर अन्याय है। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने भी स्वर्ण सिंह का समर्थन कर घेराव में सहयोग किया। बस अड्डा चौकी प्रभारी भूदेव का कहना है कि सोमवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच में जो बात सामने आएगी उसकी अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें