फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खेली होली, गए छुट्टी पर

Sun, 20 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
होली - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भले ही होली पर्व में अभी पांच दिन शेष हैं पर सीडीएलयू में छुट्टियों से पूर्व विद्यार्थियों ने शनिवार को एक-दूसरे के रंग लगाकर होली खेली। सीडीएलयू परिसर में छात्र-छात्राएं एक साथ होली खेलते नजर आए। होली पर्व के मद्देनजर आज से ही हॉस्टल खाली होने शुरू हो गए हैं। बाहरी विद्यार्थी अपने घरों को लौटने लगे हैं। इसी प्रकार कई अन्य शिक्षण संस्थानों में भी होली खेली गई।
विज्ञापन


सीडीएलयू में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेल। इससे पहले शुक्रवार को भी सीडीएलयू में होली का उत्सव मनाया जा रहा था। विद्यार्थियों द्वारा मचाई जा रही हुड़दंगबाजी पर काबू पाने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आज भी सीडीएलयू में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। इसी प्रकार दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों ने होली से पूर्व ही होली का पर्व मनाया। बाहरी विद्यार्थी आज अपने घरों को रवाना होने से पूर्व अपने साथियों के साथ रंग लगाते देखे गए। इस मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं दिखी। आगामी वीरवार को होली का पर्व है जिसको लेकर युवाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन ने भी हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें