फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फतेहाबाद से सिरसा आएगी कोरोना वैक्सीन की दो हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद से आज सिरसा आएगी वैक्सीन की दो हजार डोज
विज्ञापन

- सिरसा में दो दिन से बंद है टीकाकरण अभियान, दूसरी डोज लगवाने वालों की सूची बना रहा है विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के बाद अब विभाग के पास फतेहाबाद से वैक्सीन की दो हजार डोज पहुंचेंगी। विभाग केवल उन लाभार्थियों को ही वैक्सीन लगाएगा, जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई हुई है और दूसरी डोज लगनी शेष है। इसलिए विभाग दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर रहा है।
कोरोना वैक्सीन न पहुंचने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को कई केंद्रों पर टीकाकरण अभियान बंद कर दिया गया था। जबकि रविवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान पूरी तरह से बंद रहा। ऐसे में अब फतेहाबाद से सिरसा मंगलवार को दो हजार कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचेंगी। इसके पश्चात कई केंद्रों पर वैक्सीन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार दिन पहले मुख्यालय को पत्र लिखकर वैक्सीन 40 हजार वैक्सीन की डिमांड की गई थी। मुख्यालय ने अब 28 अप्रैल तक वैक्सीन दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद से कोरोना वैक्सीन की दो हजार डोज सिरसा पहुंचेंगी। वैक्सीन उन्हीं लाभार्थियों को लगाई जाएगी, जिनकी दूसरी डोज लगना शेष है। इसके लिए लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें