फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों पर 99 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को नागरिक अस्पताल के दो केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए दिनभर 99 लाभार्थी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 54 और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित 14 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के 34 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार को जिले में एक कोरोना मरीज पाया गया है। जिले में अब कोरोना के कुल 22 मरीज संक्रमित है जिनका इलाज जारी है। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। वहीं विभाग की ओर से अब तक कुल 250541 कोरोना सैंपल लिए गए है, जिनमें से 8115 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब 22 मरीज ही संक्रमित है। जबकि अब तक कुल 116 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें