सिरसा में जेल वार्डर ने बैरक में खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले जेल वार्डर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। डीजी जेल और जेल अधीक्षक के नाम सुसाइड नोट लिखा है। सिरसा जेल में ड्यूटी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिरसा जिला जेल में वीरवार शाम वार्डर सुखदेव सिंह ने अपनी बैरक में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने डीजी जेल व जेल अधीक्षक के नाम अलग-अलग सुसाइड नोट छोड़े हैं। इनमें जेल उपाधीक्षक व लाइन अफसर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि मैं दरिंदों से हार गया हूं। मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल उपाधीक्षक वरुण गोदारा व लाइन अफसर फूल कुमार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इस बीच परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक फतेहाबाद के हिजरावां खुर्द निवासी दीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सुखदेव सिंह (53) पिछले सात साल से सिरसा जेल में कार्यरत था।
विज्ञापन
Trending Videos
वो जेल क्वार्टर में ही रहता था। 31 दिसंबर को वरुण गोदारा से उसकी ड्यूटी लगाने को लेकर बहस हो गई थी। गोदारा ने उनके बेटे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और मेडिकल जांच कराई। अगले दिन सुखदेव जेल अधीक्षक के पास गया और बीते दिन के कृत्य पर माफी मांगी।
जेल अधीक्षक ने वरुण गोदारा से सुखदेव को माफ कर ड्यूटी पर लेने को कहा। आरोप है कि इसके बावजूद उसे ड्यूटी पर नहीं लिया गया। शाम करीब पांच बजे सुखदेव सिंह ने अपनी बैरक में कीटनाशक (जहरीला पदार्थ) पी लिया। जेलकर्मियों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से परिजन उनको एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात सुखदेव की मौत हो गई।
डीजी जेल को लिखे सुसाइड नोट में कहा-लगातार 15 दिन तंग किया, मुझे भला-बुरा भी कहा गया
जेल महानिदेशक हरियाणा के नाम लिखे सुसाइड नोट में लिखा है- श्रीमान, मैं पिछले 6 साल से दिल की बीमारी से पीड़ित हूं। गत 14 दिसंबर को उपाधीक्षक वरुण गोदारा से अनुरोध कि मेरी रात की ड्यूटी न लगाई जाए। इस पर वे भड़क गए और कहने लगे कि आपको कोट मीना दीवार के नीचे ही रखेंगे।
उन्होंने लगातार 15 दिन तक मुझे तंग किया। 31 दिसंबर की शाम को भी मुझे भला-बुरा कहा। मैंने वीरवार को जेल अधीक्षक के सामने माफी मांगी। इसके बावजूद लाइन अफसर फूल कुमार और उपाधीक्षक वरुण गोदारा ने पूरे दिन खड़ा रखा और ड्यूटी पर लेने से इन्कार कर दिया।
जेल अधीक्षक से गुहार... मुझे इंसाफ दिलाना सर
जेल अधीक्षक को लिखे पत्र में लिखा... महोदय, मैं आज सुबह आपके निवास पर नए साल की मुबारकबाद देने आया और तमाम गार्ड के सामने आपसे माफी मांगी। सभी ने मुझे माफ करने की मिन्नत की जिसे आपने स्वीकार कर लिया। फिर भी एलओ ने ड्यूटी पर नहीं लिया और सारा दिन खड़े रखा। दोनों से तंग आकर मैं आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। सर, मैं दोबारा माफी मांगता हूं। मुझे माफ करें और मुझे इंसाफ दिलाना, सर।
पुलिस में सब ठीक नहीं तीन महीने में तीसरी घटना सभी में आरोप एक ही वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित करते हैं
सुखदेव सिंह की मौत के बाद एक बार फिर पुलिस महकमे की आंतरिक कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। तीन माह में उच्चाधिकारियों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 7 अक्तूबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार व 14 अक्तूबर को एएसआई संदीप लाठर ने खुदकुशी कर ली थी। दोनों ही मामलों की जांच चल रही है।