इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरपंच संतोष बेनीवाल, भाजपा से हनुमान कुंडू प्रकाश ममेरा, सीमा सुरक्षा बल से इंस्पेक्टर मोंटू सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन सूरजभान, सरपंच रमेश सहित थाना प्रभारी राधेश्याम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
पत्नी हो गई बेहोश, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
जब शहीद सुरजीत का शव घर पर ले जाया गया, तो उनकी पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। सुरजीत के परिजनों ने अंतिम दर्शन किए तो सभी की आंखों में पानी भर आया। जवान सुरजीत के साथ आए फौजी साथियों ने बताया कि सुरजीत ड्यूटी पर जा रहे थे तो वाहन में पांच जवान सवार थे और अचानक वाहन पलट गया और पांचों का निधन हो गया।