फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने इनेलो और भाजपा से बनाई दूरी : तंवर

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
तंवर - फोटो : bureau
विज्ञापन
राज्यसभा की सीटों के लिए कांग्रेस ने फिलहाल भाजपा और इनेलो से दूरियां बनाई हुई हैं। इस सिलसिले में पार्टी आलाकमान को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। उम्मीद है 11 जून तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह बात मंगलवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बताई। तंवर ने भूना में बस में हुए धमाके की घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मांग किया कि घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा देकर राज्य सरकार उन्हें उचित मुआवजा भी दे। सिरसा में 12 जून को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से आयोजित  होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि उनके संज्ञान में नहीं है कि सिरसा में कांग्रेस कोई कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल रही है। एक ओर जहां  बिजली पानी का संकट गहराया हुआ है वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर आम जन की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने जाट समुदाय से आह्वान किया कि वे जहां भी अपनी मांगों के समर्थन में बैठें, सद्भावना बनाए रखें।
विज्ञापन


प्रदेश में बिजली पानी संकट गहराया
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बिजली पानी का संकट गहराया हुआ है। हालत की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि प्रदेश के करीब 14-15 जिले तो सूखे की मार से प्रभावित हैं। कांग्रेस शासनकाल में उन्होंने भी हुडा सेक्टर में पानी का टैंक बनवाया था जिसमें से आज तक मौजूदा शासन में लोगों तक पानी नहीं पहुंचाया जा सका है।

विश्वनीयता खो चुकी है प्रकाश सिंह की रिपोर्ट
 प्रकाश सिंह की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तंवर ने  कहा कि कांग्रेस पहले से ही कह चुकी है कि यह कमेटी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और इसके आधार पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर तंवर ने  कहा कि यह मामला तो पार्टी हाईकमान के स्तर का है और बेहतर होगा कि वर्ष 2019 के चुनावों में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन

 
थेहड को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए
थेहड़ के मामले में तंवर ने कहा कि राजनीतिक दल को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में थेहड़वासियों के लिए राजीव गांधी आवास योजना के तहत उनकी सरकार सवा सौ करोड़ रुपये की राशि लेकर आई थी पर मौजूदा भाजपा सरकार उसे न जाने किस मद में ले गई। सरकार को इस पर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ओमप्रकाश केहरवाला, लादूराम पूनिया, रतन जमालिया, नवीन केडिया, सुरजीत भावदीन, ठाकुर शेरसिंह, जगसीर सिंह गिल, जग्गा सिंह बराड़, सुभाष जोधपुरिया, गुरजिंद्र सिंह नरेलखेड़ा, अमित सोनी, मनमोहन मिढा, आरके वर्मा, राजेश खत्री सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें