बुधवार को नामांकन जमा करवाने के अंतिम दिन लघु सचिवालय के कमरा नंबर 40 में उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक लगी रही। अंतिम दिन नामांकन करने वालों की संख्या सौ पार कर गई। दोपहर तक ही 80 आवेदन हो गए थे। इससे पूर्व 43 नामांकन हुए थे।
आज अंतिम दिन दोपहर अढ़ाई बजे तक 80 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा करवा दिए हैं, जबकि अभी भी कमरे में नामांकन जमा करवाने वालों की कतार लगी हुई है। नामांकन जमा करवाने के लिए तक बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक सभी उम्मीदवारों के नामांकन जमा नहीं हो जाते। नामांकन जमा करवाने की होड़ उम्मीदवारों में ऐसी थी कि 11 बजे से पहले ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ आने शुरू हो गए। अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के मद्देनजर आज पुलिस प्रशासन का भी पूरा बंदोबस्त किया हुआ था। आज नामांकन जमा करवाने के लिए बीजेपी, इनेलो व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों के साथ उपस्थित रहे। इनमें बीजेपी से प्रो. गणेशीलाल, अमन चोपड़ा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, इनेलो के विधायक मक्खन लाल सिंगला, पदम जैन, कांग्रेस से होशियारीलाल शर्मा, भूपेश मेहता व आनंद बियानी उपस्थित रहे। आज नामांकन जमा करवाने वालों में इनेलो समर्थित प्रत्याशी वार्ड 14 से मनीष सिंगला, 28 से सुमनलता बामनिया, 31 से किरणबाला, 8 से मोहित शर्मा, 17 से शशि कुमारी, 3 से हितेंद्र अरोड़ा, 4 से जितेंद्र मेहता, 22 से कुलदीप कौर, 16 से तन्नु, 20 से दिव्या तंवर, 18 से वीना रानी ने नामांकन जमा करवाया।
वहीं, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नं. 21 से सुरेंद्र सिंह छिंदा, 31 से बबीता रानी, 11 से सुनीता इंसा, 7 से कमल कुमार, 24 से मनमोहन मिढा, 23 से सुधीरज, 1 से राजेंद्र उर्फ राजू एमसी, 3 से वीना सचदेवा, 19 से नीतू सोनी, 22 से बलजीत कौर, 6 से सावित्री ने अपना नामांकन जमा करवाया।
इसी प्रकार बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों में वार्ड नं. 11 से गुरजिंद्र सूर्या इंसा, 2 से सुनीता रानी, 24 से राजेंद्र गुर्जर, 5 से सुमन शर्मा, 10 से रेखा सुखरालिया, 19 से भावना शर्मा, 9 से भालचंद भाटीवाल, 1 से सरोज रानी, 4 से राजसिंह ने, हलोपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नं. 9 से सुभाष चौधरी, 10 से अंग्रेज बठला, 8 से शिव नारायण सिंह, 18 से संतोष रानी, 16 से मेघा खुराना ने नामांकन जमा करवाया। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड नंबर दो से आयुष वर्मा, वार्ड नं. 8 से सुखविंद्र सिंह बराड़, 12 से निर्दलीय संजय कुमार, 9 से निर्दलीय पुनीता रानी, 18 से निर्दलीय रेणु बाला बरोड़, 30 से गोपाल, 26 से छिंद्र कौर, 11 से संगीत सेठी, 25 से राजकुमार, 6 से सावित्री, 3 से राकेश जोशी, 5 से अमन खट्टर, 27 से मुकेश, 7 से रीना सेठी ने अपना नामांकन जमा किया। इनके अतिरिक्त वार्ड नं. 31 से सुमित्रा, 24 से रोशन, 6 से अमनदीप कौर टक्कर, वार्ड नं. 8 से कृष्ण शर्मा, 29 से अनीता सचदेवा, 7 बलदेव सहगल, 24 से जगजीत सिंह, 13 से रोशनी ने भी अपने-अपने नामांकन जमा करवाए हैं।