फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से चार करोड़ की ठगी

Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_सिरसा
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिरसा के एक व्यापारी से चार करोड़ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने करनाल स्थित शक्ति भाग फूड लिमिटेड कंपनी के एमडी, डायरेक्टर व मैनेजर सहित सात लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। कंपनी पर विश्वास करके व्यापारी बक्शीश कुमार ने एडवांस में माल की रकम दे दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सिरसा निवासी व्यापारी बक्शीश कुमार की सुनील ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कपास मंडी में दुकान हैं। बक्शीश कुमार का करनाल की शक्ति भोग फूड लिमिटेड कंपनी से अच्छा कारोबारी रिश्ता था। कंपनी के एमडी केवल कृष्णा के कहने पर बक्शीश ने सिरसा में कंपनी का माल स्टोर करने के लिए गोदाम बनवाया। कंपनी के साथ सुनील ट्रेडिंग कंपनी का चावलों की खरीद-बेच अनुबंध था।

व्यापारी बक्शीश कुमार का कहना है कि उसने शक्ति भोग फूड लिमिटेड पर भरोसा करके माल मंगवाने के लिए चार करोड़ 15 लाख 45 हजार 695 रुपये दिए। आरोप है कि कंपनी के एमडी केवल कृष्ण, डायेरक्टर सिद्धार्थ, सुनंधा, एमएस कपूर, नॉमिनी डायरेक्टर प्रणव वी पारिक, गुरचरण दास व मैनेजर राजीव ओबरॉय ने साजिश रचकर सारी रकम हड़प कर ली।
विज्ञापन


करोड़ों की ठगी के शिकार होने पर व्यापारी बक्शीश कुमार ने शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद शहर थाना पुलिस ने कंपनी के एमडी केवल कृष्ण, डायेरक्टर सिद्धार्थ, सुनंधा, एमएस कपूर, नॉमिनी डायरेक्टर प्रणव वी पारिक, गुरचरण दास व मैनेजर राजीव ओबरॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जांच अधिकारी भूदेव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम करनाल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें