फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचने आ रहे कारोबारियों को पुलिस वालों ने पीटा, दस हजार लेकर छोड़ा

Sat, 16 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : bureau
विज्ञापन
पंजाब क्षेत्र से सिरसा सब्जी लेकर आ रहे कुछ लोगों ने ओढां पुलिस के दो कर्मचारियों पर मारपीट व छोड़ने की एवज में दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रताड़ना के शिकार उक्त लोगों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

    पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पंजाब के गिदड़वाहा निवासी मंगल सिंह, गुरमीत सिंह, बिसाखा सिंह ने बताया है कि वे वीरवार रात पिकअप में ककड़ी भर कर सिरसा आ रहे थे। बिजली घर के पास दो पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और उनसे गाली-गलौच करते हुए उन्हें गाड़ी सहित थाने में ले आए। यहां उन्होंने उनकी पिटाई की व छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये लिए। सूचना मिलने के बाद उनके गांव से घरवाले व पंचायत भी थाने मेें पहुंची। आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मियों की मारपीट से मनप्रीत नामक युवक को चोट आई है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

क्या कहना है पुलिस कर्मियों का
वहीं, हवलदार लाभ सिंह व चालक गुरचरण सिंह ने तमाम आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि पुलिस गश्त पर थी और गाड़ी सवार उक्त लोग बिजलीघर के निकट खड़े थे, इनके साथ एक मंदबुद्धि महिला थी, जब उनसे पूछा गया तो वे कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे पाए। इसीलिए उन्हें थाने में लाया गया था।
विज्ञापन


जांच की जा रही है
हां, इस मामले की जानकारी मेरे पास आई है। मैं इस मामले में दोनों पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच करूंगा। अगर वे दोषी निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दले राम महला, एसएचओ पुलिस थानाओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें