फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करते मिले तो राशन कार्ड पर लगेगी लाल मोहर

Fri, 22 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। फरमान यह है कि अब अगर कोई भी व्यक्ति खुले में शौच जाते हुए पकड़ा गया तो उसके राशन कार्ड पर लाल मोहर लगा दी जाएगी। जिसके बाद उनको सरकार की ओर से दी जाने वाली सारी सुविधाएं बंद हो जाएगी। इस फरमान के बारे में जिले के तमाम निरीक्षण अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि जिले प्रशासन की ओर से केवल लोगों को जागरूक ही नहीं किया जाएगा अब सख्त कार्रवाई भी होगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि इसके पहले इन इन गांवों में विभागीय कर्मचारी खुले में शौच जाने के प्रति लोगों को जागरूक करें। साथ ही चेतावनी दें उसके बाद में कार्रवाई करें।     आदेश के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति गांव में खुले में शौच करता पाया गया तो उसके राशनकार्ड पर लाल मोहर लगा दी जाएगी जिससे वह भविष्य में किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएगा। इसके अलावा पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर शौचालय नहीं हैं तो नप में करो आवेदन   
शहर के अंदर नप के दायरे में अगर किसी के पास शौचालय नहीं हे और खुले में शौच जाने को मजबूर हैं तो नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खटक ने  कहा कि वे नगर परिषद कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। उनको 14 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें