फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा डेरा विवाद: जगमालवाली में CM के पहुंचने की उम्मीद, लोगों ने अनुयायियों को उठाने के लगे आरोप; हंगामा हुआ

Thu, 08 Aug 2024 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में डेरा जगमालवाली के संत वकील साहब की रस्म पगड़ी पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सुरक्षा कारणों के चलते फतेहाबाद व हिसार से पुलिस फोर्स सिरसा बुलाई गई है। 

विज्ञापन
डेरा जगमालवाली में पहुंचे अनुयायी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डेरा जगमालवाली में वीरवार को डेरा प्रमुख संत वकील साहिब का भोग यानि अंतिम अरदास कार्यक्रम शुरू हो चुका है। डेरे के विवाद को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व आरएएफ बल के तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस ने सुरक्षा और बढ़ा दी है। वहीं, अलसुबह से डेरे में अनुयायियों का पहुंचना जारी है। हजारों की संख्यां में अनुयायी डेरा जगमालवाली पहुंच चुके है और अपनी गुरु के लिए अंतिम अरदास कर रहे है। अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर पहले ही प्रदेश सरकार की ोओर से सिरसा जिले की इंटरनेट सेवा बंद की जांच चुकी है। 

विज्ञापन

 
डेरे में एक पक्ष को लेकर ने दोपहर एक बजे के आस-पास हंगामा कर दिया। सिरसा निवासी देवराज ने आरोप लगाया कि पुलिस विरेंद्र सिंह के इशारे पर काम कर रही है। इसी कारण उसके साथ आए पांच से छह लोगों को पुलिस डेरे से उठाकर ले गई है। इसके अतिरिक्त डेरे के पाठी गुरमुख का भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

देवराज ने कहा कि विरेंद्र सिंह को किसी भी कीमत पर अनुयायी डेरा प्रमुख नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी गुरु की अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी अनुयायियों को समझाने में लगे हुए है ताकि व्यवस्था न बिगड़े। वहीं, एक युवती ने डेरे में बैठकर रो रही थी, उसने रोते हुए बताया कि पुलिस उसके भाई को उठाकर ले गई है। वह दोनों भाई बहन डेरे में गुरु के अंतिम अरदास में भाग लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरे की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के नाके है। पुलिस द्वारा सभी वाहनों की जांच की जा रही हैँ। जिस व्यक्ति पर संदेह होता है पुलिस उससे पूछताछ कर रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाए। डेरे में संत वकील साहिब के भोग पर संत के परिवार के सदस्य और डेरे के मौजिज लोग डेरे के मुख्य जाप घर में मौजूद है। इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला सहित कई राजनीतिक लोग शोक जताने के लिए पहुंचे है।

गद्दी के लेकर बनी हुई है असमंजस की स्थिति
डेरे में वसीयत के आधार पर महात्मा विरेंद्र सिंह गद्दी की दावेदारी जता रहे है। डेरे के अनुयायियों व कुछ मौजिज लोगों ने पूर्व डेरा प्रमुख के भतीजे गुरप्रीत सिंह को गद्दी पर बैठकर चार दिन पहले डेरा प्रमुख बनाने की मंच से घोषणा की थी। हालांकि इस मामले में गुरप्रीत सिंह की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। ऐसे में डेरे की गद्दी पर कौन बैठेगा, यह अनुयायियों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें