फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा डिपो को फास्टैग के लिए मिला 10 लाख का बजट

विज्ञापन
वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की बसें। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में लॉकडाउन के बाद शुरू हुई रोडवेज बसों में अब फास्टैग के लिए मुख्यालय ने सिरसा डिपो को दस लाख रुपये का बजट भेज दिया है। जिससे अब लंबे रूट पर जाने वाली बस के चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि लॉकडाउन के बाद अब तक बसों में फास्टैग का रिचार्ज नहीं था। जिससे अगर चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन में गाड़ी लेकर चला जाता है तो फास्टैग में रिचार्ज न होने पर उन्हें दोगुना पैसे अदा करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने अनलॉक की शुरूआत में बसें शुरू करने के बाद बसों में लगे फास्टैग का रिचार्ज नहीं करवाया। जिसका घाटा डिपो को उठाना पड़ा। क्योंकि चालक जब टोल पास करता है तो उस समय अगर वह गलती से फास्टैग की लाइन में चला जाता है और वहां पर रिचार्ज न होने के बाद उसे दोगुना पैसे देने पड़ते हैं। जिसकी परिचालक को मौके से पर्ची बनवानी होती थी। उसके बाद ही बसों को जाने दिया जाता था। लेकिन डिपो को हो रहे घाटे को लेकर महाप्रबंधक ने मुख्यालय को इस बारे में जानकारी दी। जिस पर विभाग ने दस लाख रुपये का बजट सिरसा डिपो के खाते में कर दिया, जिसका विभाग ने खर्च करते हुए सभी बसों में लगे फास्टैग का रिचार्ज करवा दिया। अब चालकों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, वहीं चालकों का समय भी बचेगा।
दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने का इंतजार
लॉकडाउन के बाद अबतक रोडवेज विभाग ने दिल्ली बस अड्डे के लिए बसें शुरू नहीं की है। जबकि रोडवेज की बसें शाम को दिल्ली रेलवे स्टेशन तक सवारियां लेकर जा रही हैं। वहीं सुबह दिल्ली जाने वाले यात्री गुरुग्राम की बस में रवाना होते हैं और आगे के लिए अपना इंतजाम कर रहे हैं। जबकि दिल्ली के लिए अभी तक कोई सर्विस शुरू नहीं हुई है। बस अड्डे पर एक दिन में करीब 50 सवारियां फोन कर दिल्ली जाने वाली बस की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

बजट रुका था, उस कारण से रिचार्ज नहीं हो सका था। अब हमारे पास 10 लाख रुपये का बजट आया है। जिसमें सभी फास्टैग के रिचार्ज करवा दिए गए हैं। अब कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-आरएस पूनियां, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें