फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरगर्मी बढ़ी, विपक्षी हर दांव अपना रहे

Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा क्लब चुनाव : एक फरवरी को होंगे चुनाव, पांच पदों के लिए 11 उम्मीदवार
विज्ञापन


फोटो 31
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनावों को महज दो दिन का समय शेष बचा हैं। चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं, पूर्व खेमे के खिलाफ विपक्षी हर दांव आजमाने में जुटे हुए हैं। पूर्व कार्यकाल के छोटे छोटे मुद्दों को आधार बनाया जा रहा हैं। वहीं, राजनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पर्दे के पीछे से राजनीतिक चल रही हैं। सिरसा क्लब के चुनावों को लेकर पर्दे के पीछे से सभी राजनीतिक दल अपना अपना जोर लगा रहे हैं। शहर में हर संस्था में अपना वर्चस्व रखने की कवायद में रहने वाली हलोपा की सक्रियता ज्यादा हैं।
वहीं, पिछले कुछ समय से कई मोर्चों पर भाजपा के नेता भी मुखर नजर आए है। ऐसे में इनेलो, कांग्रेस और जेजेपी से जुड़े सदस्यों की प्रतिक्रिया ही चुनावों का निर्णय करती हुई नजर आएगी। कहीं न कहीं सामाजिक तौर पर जातिगत विघटन भी देखने को मिल सकता है। शांतिप्रिय तरीके से दिखने वाला सिरसा क्लब का चुनाव शहर के मौअजिज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब हर कोई सिरसा क्लब के होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन

एक फरवरी को पांच पदों के लिए मतदान होगा। वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं। सचिव पद को लेकर त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि शेष चार पदों पर आमने-सामने की टक्कर है। चुनाव में सिरसा क्लब के 950 सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

मैनेजमेंट को लेकर नहीं है कोई नया आइडिया
भले ही सिरसा क्लब के कार्यकाल की मैनेजमेंट पर कुछ सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन नए मैनेजमेंट को लेकर कोई नया आइडिया किसी के पास नहीं हैं। किस प्रकार से सालों से चल रहे सिरसा क्लब को पुन: सामाजिक तौर पर जीवंत किया जाएगा। कौन से नई दिशा में इसे लेकर जाया जाएगा। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और पुराने कार्यकाल को ही लेकर हो हल्ला हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें