संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली क्षेत्र में 26.12 करोड़ की लागत से बनने वाले 20 खालों को विभाग ने मंजूरी दे दी है। इन खालों के निर्माण से करीब 6734 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई योग्य पानी मिलेगा।
डबवाली विधायक अमित सिहाग ने कहा कि किसानी बचाने की दिशा में हर खेत तक सिंचाई योग्य पानी पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए हैं। इसके तहत नहरों का आरसीसी पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक ने कहा कि करीब 26.12 करोड़ रुपये की लागत 20 खालों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और उनका काम शुरू हो चुका है। इन खालों के निर्माण से करीब 6734 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा। अमित सिहाग ने बताया कि 14 नए खालों के निर्माण को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे 3914 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा। इन खालों के निर्माण पर कुल लागत करीब 21.81 करोड़ रुपये आएगी। वहीं उन्होंने 69 अन्य खालों के निर्माण की मंजूरी के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, जिस पर 103.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी और 17259 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा। सिहाग ने बताया कि एक्सटेंशन के साथ 51 खालों के पुनर्निर्माण के लिए भी सरकार को मांग भेजी है। सिहाग ने बताया कि उपरोक्त 51 खाल बनने से 15108 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा।
बॉक्स
खाल का नाम :
लागत मूल्य :
सिंचित भूमि :
1-49600/एल.
140 लाख
254 हेक्टेयर
2-64850/आर.
114 लाख
207 हेक्टेयर
3-83880/आर.
131 लाख
238 हेक्टेयर
4-17250/टेल
249 लाख
452 हेक्टेयर
5-80820/टेल
317 लाख
576 हेक्टेयर
6-71800/आर.
131.4 लाख
219 हेक्टेयर
7-88378, 88380/आर. 193.80 लाख
323 हेक्टेयर
8-18000/आर.
63.60 लाख
106 हेक्टेयर
9-3000/आर.
118.80 लाख
198 हेक्टेयर
10-83940/आर.
157.50 लाख
315 हेक्टेयर
11-76140/एल.
156 लाख
283 हेक्टेयर
12-131250/टीएफ
87 लाख
158 हेक्टेयर
13-80600/आर.
202 लाख
368 हेक्टेयर
14-117450/आर.
119.35 लाख
217 हेक्टेयर