फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में लगी आग 1970 से अब तक का रखा रिकॉर्ड खाख्ा

Sat, 27 Sep 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला रोड स्थित बिजली घर में कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से वर्ष 1970 से अब तक का रखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर, सर्वर सिस्टम, फर्नीचर, कूलर और आरटीआई कार्यालय का रिकॉर्ड जलकर स्वाह हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर एसई, एक्सईएन, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

हादसे में विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक्सईएन ने आग करने का कारण शॉर्टसर्किट बताया है। फिर भी मामले की विभागीय जांच अलग से की जाएगी।

हादसे की जानकारी देते हुए एक्सईएन एमएल सुखीजा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उनके कार्यालय परिसर में स्थिति आईटीआई कक्ष और रिकॉर्ड रूम में आग लगी।

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी है। सुखीजा ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

साथ ही बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

जब तक आग पर काबू पाया गया कार्यालय में पड़ा वर्ष 1970 से लेकर अब तक का रिकॉर्ड जल गया, जिसमें जरूरी फाइलें भी थी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सर्वर सिस्टम और कंप्यूटर आदि भी जल गए। कितने का नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। सर्वर सिस्टम की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। बताया गया कि रात्रि में परिसर में पांच चौकीदारों की ड्यूटी थी।

आग लगने की सबसे पहले सूचना बरनाला रोड से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शिकायत केंद्र में फोन करके दी इसके बाद चौकीदार पहुंचा। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इस मामले की भी अलग से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें