फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में सिमरन ने जीता रजत पदक

Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिमरन के साथ कोच व अन्य।
विज्ञापन
फोटो एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। यमुनानगर में संपन्न हुई 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सिमरन ने रजत पदक जीता। वह खारियां पब्लिक स्कूल खारियां की छात्रा है। सिमरन ने अंडर-19 वेटलिफ्टिंग मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
सिमरन रिसालिया खेड़ा निवासी दिनेश कुमार की पुत्री है। उसने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोच मुकेश नेहरा ने बताया कि सिमरन ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके अनुसार, खेल के प्रति समर्पण से उसे यह सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंध निदेशक कृष्ण नैन और प्राचार्य संदीप कौर ने सिमरन व कोच मुकेश नेहरा को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें