फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेवा संकल्प अभियान आज से, जिलेभर में होंगे कई आयोजन

Wed, 16 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- आशीर्वाद का दीया, रक्तदान शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता और पौधारोपण होंगे प्रमुख कार्यक्रम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से सिरसा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। जिला प्रशासन तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि लोक निर्माण विश्राम गृह में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। जिला नागरिक अस्पताल और नागरिक अस्पताल डबवाली में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं, गांवों में पौधारोपण और जल संरक्षण गतिविधियां भी होंगी। नगर निकाय स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग जल संरक्षण गतिविधियों के साथ जल प्रतिज्ञा करवाएगा। आयुष विभाग वरिष्ठ नागरिक कल्याण शिविर लगाएगा।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख गतिविधियां
विभिन्न तहसीलों के गांवों में भी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम और पौधारोपण होगा। स्कूल स्तर पर 17 और 19 सितंबर को चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर भी शिविर लगेंगे। इन शिविरों में विभाग योजनाओं की जानकारी देंगे, पात्र लोगों का पंजीकरण करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें