फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, गोल चौक पर किया विरोध

Mon, 24 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुतला फूंककर अपना रोष जताते सिख समाज के लोग।
विज्ञापन
कहा-सज्जन कुमार जैसे व्यक्ति को आदर्श या अच्छा इंसान बताना दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

फोटो 46




संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक कथित बयान पर सिख समाज में गहरा रोष है। उन्होंने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अपना आदर्श और अच्छा इंसान बताया था। इस बयान के विरोध में सोमवार को डबवाली में सिख समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
सिख समाज के लोग श्री गुरुद्वारा विश्वकर्मा मंदिर में एकत्रित हुए। वहां से वे रोष प्रदर्शन करते हुए गोल चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने यहां दीपेंद्र हुड्डा के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसजीपीसी सदस्य जगतार सिंह मीठड़ी और सर्वजीत सिंह मसीतां भी प्रदर्शन में शामिल थे। किसान नेता जसवीर सिंह भाटी और नरेंद्र बराड़ ने भी अपनी बात रखी।
बयान पर आपत्ति
वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि 1984 की त्रासदी से जुड़ीं घटनाएं आज भी सिख समाज के लिए संवेदनशील हैं। सज्जन कुमार जैसे व्यक्ति को आदर्श या अच्छा इंसान बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बयान से 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों को पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें न्याय की मांग का भी आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें