फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की कमी, बस पर लटक कर सफर करने को मजबूर हरियाणा की बेटियां

विज्ञापन
बस पर लटकती छात्राएं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सुबह-सुबह सिरसा के सभी ग्रामीण रूटों से आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज तक पहुंचने में बड़ी मशक्क्त करनी पड़ती है। विद्यार्थियों को बस में चढ़ना तो दूर पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पाती और कॉलेज में जल्दी पहुंचने के चक्कर में छात्र-छात्राएं बसों की खिड़कियों से लटकर कॉलेज पहुंचने पर मजबूर हैं। जबकि विभाग हर बार अपनी पीठ थपथपा रहा है कि सिरसा डिपो में बसों के कारण कोई परेशानी नहीं आ रही है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। डबवाली के संगरिया, कालुआना तथा गंगा रूट पर बसों की कमी के कारण छात्राएं बस की खिड़की में लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। छात्राओं का कहना है कि उन्हें कॉलेज पहुंचना भी जरूरी है और वह भी समय पर अगर वह लटक कर न जाएं तो वह समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाएंगी। छात्राओं ने बताया कि वह मध्यम वर्गीय परिवारों से है जिस पर उन्हें प्रतिदिन घर से छोड़ने तथा लेने के लिए परिजन नहीं आ सकते। इसलिए वह बस में लटकने को मजबूर हैं। वहीं गांव माधोसिंघाना में सुबह आठ बजे के करीब आने वाली बसें नहीं रुकती हैं, इसका कारण है कि पीछे से ही बसें भर कर आती हैं। पहले से ही खिड़की में छात्र लटके होते हैं, चालक दुर्घटना से बचाव के लिए बस अड्डों पर बस को नहीं रोकते हैं। गांव में 11 बजे तक आने वाली बसों में इतनी ही भीड़ रहती है कि सवारियों को भी खिड़की के लटक कर शहर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

विभाग के पास 175 बसों पर केवल 235 कर्मचारी
सिरसा डिपो के पास 175 बसें हैं और उन पर केवल 235 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। एक बस पर अगर दो कर्मचारी चालक तथा परिचालक लगाए जाते हैं तो सभी बसों पर कुल 350 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। जबकि विभाग के पास अभी भी बसों के अनुसार 115 कर्मचारियों की कमी है। इन कर्मचारियों के चलते 57 बसें प्रभावित हो रही हैं। जबकि अधिकारियों का कहना है कि उनकी बसें सभी चल रही है और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। अगर विभाग के द्वारा सभी बसें चला दी जाती है तो सवारियों को इससे लाभ होगा तथा कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को लटक कर सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बसों की कोई कमी नहीं हैं और न ही लोगों को परेशानी है। सभी बसें निरंतर चल रही हैं।
-बृज लाल, डीआई, हरियाणा रोडवेज, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें