जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जोन अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि जिला के डबवाली विधानसभा क्षेत्र में दो जोन बनाए गए हैं, जिसमें जोन एक के लिए केंद्रीय काटन अनुसंधान संस्थान सिरसा के हेड दलीप मोंगा तथा जोन दो के लिए राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के सहायक प्रो. मिलखराज कंबोज को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 14 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा दो सेक्टर ऑफिसर को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने बताया कि जहां जोन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी चुनाव को आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के तहत शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने की रहेगी, वहीं सेक्टर ऑफिसर संबंधित बूथों पर चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में किए जाने वाले प्रबंधों को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर ऑफिसर समय-समय पर बूथों पर जाकर बूथों के रखरखाव व अन्य प्रबंधों की जानकारी लेंगे।
जोन नंबर-एक
जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डबवाली के जोन एक में टाउन डबवाली के बूथ नंबर 1 से 17, 20 व 21 के लिए सीडीएलयू के सहायक प्रो. डॉ. रोहताश कुमार, टाउन डबवाली के बूथ नंबर 18 से 19 तथा 22 से 38 के लिए सीडीएल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पन्नीवाला सहायक प्रो. पुनीत चावला को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक सुखविंद्र सिंह को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार जोन नंबर एक में गांव जोगेवाला, पन्नीवाला मोरिकां, देसूजोधा, फुल्लो, चक्कां, तिगड़ी, नौरंग के लिए बीआर आंबेडकर कॉलेज डबवाली से राकेश कुमार भट्टी को तथा गांव खोखर, पाना, माखा, हस्सु, असीर, जगमालवाली, पिपली के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के लेक्चरर संजय पूनिया को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कालांवाली के प्रिंसिपल पीएस कौशिक को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जोन नंबर-दो
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डबवाली के जोन दो में गांव अलीकां, लक्खुआना, गोबिंदगढ, मसीतां, मौजगढ़ के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. संजीत कुमार को तथा गांव लंबी, गिदड़खेड़ा, गोरीवाला, मटदादू, चकजालू, मुन्नांवाली के लिए राजकीय नेशनल महाविद्यालय के सहायक प्रो. विवेक गोयल को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार राजकीय महिला महाविद्यालय रानियां के सहायक प्रो. राजेश मेहता को इन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गांव सक्ताखेड़ा, शेरगढ, ढाणी राजपुरा माजरा, अबूबशहर, लोहगढ, जोतांवाली, सुकेराखेड़ा के लिए सीडीएलयू सिरसा के सहायक प्रो. डॉ. धर्मबीर सिंह को तथा गांव आसाखेड़ा, तेजाखेड़ा, चौटाला, ढाणी शिखोन वाली के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सहायक प्रो. बलबीर चंद को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है।