फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकान मालिक ने कर्मी पर लगाया चोरी का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में एक फर्नीचर दुकान मालिक ने अपने ही कर्मचारी पर नकदी चोरी का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक संजय वर्मा निवासी गांव नेजाडेला कलां सिरसा ने बताया है कि उसकी चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान है। दुकान में संदीप निवासी गंगानगर काम करता है। 9 फरवरी को वह 8 हजार रुपये एडवांस लेकर छुट्टी पर घर चला गया था। 15 फरवरी की रात को लौटा और दुकान पर ही रुका।
विज्ञापन

16 फरवरी सुबह गुल्लक से 30 हजार रुपये गायब मिले। जांच अधिकारी गोपाल चंद का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें