फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिजली कनेक्शन से चल रहीं बस अड्डे की अनुबंधित दुकानें

विज्ञापन
कुंडी से दुकानों में जाती बिजली की तार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज सिरसा बस अड्डे को मिलने वाली बिजली से कई दुकानों की लाइटें अवैध रूप से जलाई जा रही हैं। रोडवेज विभाग के कर्मचारी दुकानदारों से बिजली के पैसे भी ले रहे हैं। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने दुकानों को दिए गए बिजली कनेक्शन को अवैध बताया है और कटवाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा बस अड्डे में गेट के पास बनी दुकानों का अनुबंध तो रोडवेज विभाग ने कर दिया, लेकिन विभाग दुकानदारों को बिजली के कनेक्शन देना ही भूल गया। बस अड्डे में गेट के पास बनी फोटोस्टेट, मोबाइल और बूथ की दुकानें काफी लंबे समय से एक ही दुकानदार के पास है। जो बस अड्डे के पीछे से आ रही बिजली के तार में कुंडी लगाकर बिजली ले रहे हैं। वहीं फोटो स्टेट की दुकान के मालिक का कहना है कि वह दुकान के किराए के साथ बिजली का 800 रुपये बिल अलग से भी अदा कर रहे हैं। लेकिन दुकानों में जब मीटर ही नहीं लगा तो दुकानदार से रोडवेज बिजली का बिल किस हिसाब से ले रहा है? बस अड्डे में एक ही दुुकानदार की दो फोटोस्टेट की दुकानें, एक मोबाइल की दुकान, एक बूथ और एक एटीएम लगा हुआ है। जिसमें किसी भी दुकान का बिजली के लिए सब मीटर नहीं लगा हुआ है। बिजली चोरी का धंधा बस अड्डे में लंबे समय से चल रहा है। लेकिन रोडवेज अधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जब दुकानदारों से पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि बिल्डिंग क्लर्क को उन्होंने बिजली बिल के पैसे दे दिए हैं और जब अधिकारियों से इस बाबत बात होती है तो वह कहते हैं कि सभी कनेक्शन अवैध है। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक अनुसार जब दुकानों को अनुबंध किया गया था, उस समय उसमें दिया गया था कि दुकानों की बिजली के लिए सब मीटर लगेंगे और उसका बिल यूनिट के अनुसार ही भुगतान करना पड़ेगा। बिजली के चल रहे अवैध कनेक्शन को लेकर रोडवेज यूनियन कर्मचारी संघ ने आवाज उठाई थी, लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं हुआ।
सुलभ शौचालय में कुंडी से चली रही मशीन और रॉड
बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर बने सुुलभ शौचालय में भी बस अड्डे से उसी तार में कुंडी डालकर बिजली ली जा रही है। जब अमर उजाला की टीम वहां पर पहुंची तो वहां पर बने कमरे में कपड़े धोने की मशीन, पानी गर्म करने की रॉड, पानी की मोटर, पंखे और लाइटें चल रही थी। यूनियन के प्रधान रामकुमार चुरनियां ने बताया कि दो दिन पहले जब सुलभ शौचालय में गए तो वहां पर हीटर भी लगा हुआ था, लेकिन आज उन्होंने कहीं छिपा दिया है। वहां पर मौजूद कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि पहले उन्होंने स्ट्रीट लाइट से कुंडी डाली हुई थी। जिसे हटा दिया गया। उसके बाद ठेकेदार ने ही बिजली का वहां पर प्रबंध किया है। जब ठेकेदार जिले सिंह से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि उनको कुछ पता नहीं है कि वहां पर बिजली कैसे आ रही है। उनका काम है वहां पर साफ सफाई देखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बस अड्डे में अनुबंधित दुकानों के दुकानदारों ने जो बिजली ले रखी है वह अवैध है। उनके कनेक्शन कटवाए जाएंगे।
- आरएस पूनियां, महाप्रबंधक सिरसा डिपो।

दुकानदारों द्वारा लगाई गई कुंडी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें