फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद करवाने वाले 70 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां बाजार भगत सिंह चौक पर रोड जाम करके बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 70 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने, रास्ता रोकने, गाली-गलौच व कानून व्यवस्था में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को रानियां में नगर पालिका के एक्स चेयरमैन हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बिजली निगम के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन की तरफ से जिलेभर में धारा 144 लागू की हुई है। इसके बावजूद  सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और जीवन नगर रोड पर जाम लगा दिया। घंटों तक रोड जाम रहा और जनता को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शनकारी गाली गलौच करते हुए दुकानें बंद करवाते रहे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हवलदार सतपाल सिंह ने सोमवार को थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 14 निवासी गुरनाम सिंह, वार्ड नंबर 13 निवासी सोनू सददाना, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरजिंद्र, निर्मल सिंह, नगर पार्षद गोबिंद सिंह सहित 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें