फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वैरागन अंतिम जैन की शोभायात्रा आज निकलेगी

Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वैरागन अंतिम जैन। - फोटो : 1
विज्ञापन
कालांवाली। वैरागन अंतिम जैन के दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा जैन धर्म की श्रद्धा, भक्ति और त्याग की परंपरा को समर्पित है। एस.एस.जैन सभा कालांवाली इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

इसमें जैन संतों एवं महासाध्वियों का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। महासाध्वी श्रेष्ठा महाराज, चंदना महाराज, कर्णिका, प्रियाशी और सीयल ठाणे-5 शोभायात्रा में सानिध्य प्रदान करेंगी। शोभायात्रा 15 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे महाजन धर्मशाला से प्रारंभ होगी।
यह शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए जैन सभा पहुंचेगी। इसमें धार्मिक झांकियां और भक्ति का वातावरण देखने को मिलेगा। उपाध्यक्ष मास्टर योगेश जैन शोभायात्रा को प्रारंभ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें