फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सवा करोड़ रुपये से शिवपुरी सिरसा का होगा समग्र विकास और जीर्णोद्धार

Tue, 21 Mar 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नटार रोड स्थित शिवपुरी के समग्र विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए कार्यक्रम दो अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा करेंगे। इस मौके पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शिवपुरी के जीर्णोद्धार पर सवा करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। गोबिंद कांडा ने शिवपुरी पहुंचकर उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां पर निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य करवाया जाना है। शिवपुरी में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिवपुरी में कई स्थानों पर मरम्मत करवाई जानी है तो कहीं पर निर्माण कार्य करवाया जाना है। जिसे लेकर गोबिंद कांडा ने बंटी बांसल, प्रदीप गुप्ता, मनोहर फुटेला, सज्जन केडिया, जय सिंह कुसुंभी, लक्ष्मण गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा, शिवपुरी प्रबंधन कमेटी के सचिव दीनदयाल कंदोई, चेतन शर्मा, आर्किटेक्ट प्रमोद कुमार, विजय यादव, सुरेंद्र दत्त आदि के साथ शिवपुरी का दौरा किया।
गोबिंद कांडा ने बताया कि 50 लाख रुपये की लागत से एक बड़े शेड् का निर्माण करवाया जाएगा इसके साथ ही 25 लाख रुपये की धनराशि चारदीवारी आदि पर खर्च की जाएगी। इसके साथ ही बैठने के लिए बरामदों का निर्माण, सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। जो मूर्तियां लगी हैं उनका रंगरोगन करवाया जाएगा साथ ही अनेक नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। शिवपुरी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा और उसे भव्यता प्रदान की जाएगी। जहां पर बच्चों को मिट्टी दी जाती है उसके साथ लगती एक एकड़ भूमि और खरीदी जाएगी जहां पर पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां पर लकड़ियों का गोदाम है उसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही शिवपुरी के प्रवेश द्वार नंबर दो को भव्यता प्रदान करते हुए नए सिरे से बनवाया जाएगा। शिवमंदिर का भी जीर्णोद्धार करते हुए उसे विशाल रूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें