फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिव महापुराण कथा शुरू, मुकेशानंद ने बताया महत्व

Sun, 15 Nov 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम दिन भगवान शिव की महिमा का किया वर्णन
विज्ञापन


फोटो - 24


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर की धार्मिक संस्था सनातन धर्म प्रचार मंडल ने श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया। यह कथा वॉटर वर्क्स रोड स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के हॉल में रविवार को शुरू हुई। मध्य प्रदेश के उज्जैन से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी मुकेशानंद पुरी ने प्रथम दिन शिव पुराण का महत्व बताया।
स्वामी मुकेशानंद पुरी ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं, वह घर शिव का धाम बन जाता है। परिवार में प्रेम, विश्वास और परस्पर सम्मान ही सुखी जीवन का आधार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान शिव का परिवार भी हमें आपसी सामंजस्य और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से जुड़ा हर कोई पूजनीय हो गया जिसमें माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की महाआरती
कथा का शुभारंभ नगर पार्षद संदीप शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। आयोजक कमेटी के सदस्य पुनीत धमीजा ने बताया कि कथा के समापन पर महाआरती की गई। इसके बाद गुरलाल सरां और राज कमल तरड़ ने लंगर को भोग लगाने की रस्म अदा की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं में लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें