फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के शिव नगर में अकाउंटेंट मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
स्क्रीनिंग करनें के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के शिव नगर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। पीड़ित की उम्र 39 साल है और शहर के सूरतगढ़िया बाजार में एक मार्बल की दुकान पर अकाउंटेंट का काम करता है। पीड़ित एक सब्जी वाले के संपर्क में भी आया है। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने शिव नगर की दो गलियों को सील कर दिया और क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। सिरसा में अब तक सात लोग कोराना पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें से चार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वार्ड में प्रवेश के दोनों मैने गलियों में बैरिकेट लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं ताकि कॉलोनी वासी घरों से बाहर न निकल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित को पांच मई को बुखार और सांस लेने की परेशानी के चलते जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आया था। लेकिन कोरोना के लक्षण देख सैंपल लेकर चिकित्सकों उसे भर्ती कर लिया था। शुक्रवार देर रात पीड़ित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसकी सुबह सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने पुष्टि की। कोरोना मरीज की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने कॉलोनी को सील करना शुरू कर दिया, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग वार्डवासियों की स्क्रीनिंग करने में जुटी हुई है। विभाग ने संदिग्ध के संपर्क में आने वाले दो अन्य लोगों के सैंपल भी लिए हैं, साथ ही परिवार के पांच सदस्यों सहित संपर्क में दस लोगों को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
शिव नगर में सुबह करीब 8 बजे कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने शिव नगर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। मुख्य मार्ग से कॉलोनी को जाने वाली दो गलियों को दोनों और से बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया है। डीएसपी राजेश चैची ने बताया कि कॉलोनी को सील कर दिया गया है, लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। वहीं मामला सामने आने पर शुक्रवार को सुबह 12 बजे स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग के लिए 25 टीम भेजी। जिसमें एएनएम का स्टाफ और आशा वर्कर्स कॉलोनीवासियों की स्क्रीनिंग करेगी। टीम को स्क्रीनिंग के लिए एक फार्म दिया गया है जो उन्हें स्क्रीनिंग के दौरान भरना होगा। यह स्वास्थ्य अभियान अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा। कॉलोनी में करीब 325 घर हैं जिसमें 600 लोग रहते हैं।
विज्ञापन

फ्लू ओपीडी में चेकअप के दौरान मामला आया था सामने
कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि होने से पहले संदिग्ध मरीज जिला नागरिक अस्पताल की फ्लू ओपीडी में बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर दवा लेने आया था, जांच के दौरान जब चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे तो उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था।
दो अन्य लोगों के संक्रमित होने की आशंका, होम क्वांरटीन
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले दो अन्य लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही उनके परिवार वालों को 14 दिनों के लिए होम क्वांराटीन कर दिया गया। संदिग्ध के परिवार को भी नागरिक अस्पताल में क्वांरटीन के लिए रखा गया है।
अब सिविल अस्पताल में कुल तीन कोरोना पॉजिटिव
सिरसा में अभी तक कुल सात कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें से तीन बंसल कॉलोनी के ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि एक रोडी की महिला भी ठीक होकर घर जा चुकी है। अब सिविल अस्पताल में नांदेड साहिब से आए दो श्रद्धालुओं और शिव नगर कॉलोनी का पीड़ित है।
शिव नगर कॉलोनी का एक संदिग्ध के 5 मई को फ्लू ओपीडी में दवाई लेने के दौरान कोरोना के लक्षण दिखे थे। जिसे देख उसका सैंपल लिया गया और अस्पताल में क्वांरटीन कर दिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात पॉजिटिव आई है। जिसके बाद शिव नगर कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कोई और कोरोना संदिग्ध न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग कर रही है।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें