सिरसा। कंगनपुर रोड क्षेत्र से 35 साल का युवक कोरोना पॉज़िटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को 5 दिन पहले ही क्वारन्टीन कर लिया था। बीती रात उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रात को सैंपल की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के बाकी पांच सदस्यों को भी क्वारन्टीन कर लिया। जानकारी अनुसार युवक गनोरिया बाजार में एक मार्बल की दुकान पर काम करता था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। युवक केवल सब्जी लेने आता जाता था। घटना के बाद से एरिया में दहशत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। लोनी क्षेत्र को सील करके जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिनों पहले रेंडम सेंपलिंग के आधार पर युवक में कोरोना के लक्षण पाए थे। सीएमओ सुरेंद्र नैन ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है।