फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शेरांवाली नहर टूटी, 20 एकड़ में फसल डूबी

Sat, 09 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर टूटने डूबीं फसलें। 
विज्ञापन
चोपटा(सिरसा) क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर शनिवार दोपहर को अचानक टूट गई। इससे 20 एकड़ में फसल डूब गई।
विज्ञापन

गांव रंधावा के समीप नहर में करीबन 50 फुट तक कटाव हो गया। इससे ग्वार व नरमा की फसल में जलभराव होने से नुकसान हुआ। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी तुंरत प्रभाव से मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर मेंं नहर हेड से पानी बंद करवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर गांव रंधावा के समीप शेरांवाली नहर टूट गई। इससे नहर का पानी तेजी से बढ़ने लगा। वहीं नहर में पानी के बहाव से कटाव बढ़ने लगा। नहर टूटने की सूचना किसानों ने बेलदार भरत सिंह को दी। इसके बाद बेलदार ने तुरंत प्रभाव से नहर को नहराना हेड से बंद करवा दिया। नहर टूटने से ग्वार व नरमा की 20 एकड़ फसल डूब गई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। नहर टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नहर में इसी 6 अगस्त को पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें