प्रदर्शन करती पटेल बस्ती की महिलाएं।प्रदर्शन करती पटेल बस्ती की महिलाएं।प्रदर्शन करती पटेल बस्त
सिरसा। बेगू रोड स्थित पटेल बस्ती के लोग करीब डेढ़ माह से सीवर लाइन बंद होने के कारण नारकीय जीवन जी रहे हैं। शनिवार को बस्ती की महिलाओं ने प्रदर्शन कर व्यवस्था को कोसा और समस्या के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी सोनम, रुखसाना, राजबाला, गुड्डी, रानी सोनी, राजबाला, सुमन सोनी आदि ने बताया कि करीब डेढ़ माह से सीवर लाइन बंद है। इससे घरों में पेयजल में सीवर का दूषित पानी मिलकर आ रहा है। इसे पीने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति और बिगड़ जाती है। घरों में सीवर का पानी घुस जाता है। ऐसे में लोगों का जीना दूभर हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर जेई गुरप्रीत, एसडीओ अजय ढाका, एक्सईएन प्रदीप व एसई रविंद्र को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।