फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जनता भवन रोड पर सीवर ब्लॉक, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुआ समाधान

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर जमा दू​​षित पानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के जनता भवन रोड पर पिछले दो सप्ताह से सीवरेज लाइन ब्लॉक है। ऐसे में सड़क पर गंदा पानी जमा है, जिससे अवागमन मुश्किल हो गया है। इसके अलावा दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार वे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।



व्यापारी सुभाष चौधरी, विकास अग्रवाल, बलदेव ने बताया कि जनता भवन रोड पर डबवाली रोड से प्रवेश के साथ ही सीवर ब्लॉक हैं। इस कारण मंडी और मुख्य रोड पर दूषित पानी जमा हुआ है। दो सप्ताह के बाद भी दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इसके चलते एक साइड से रोड बद किया पड़ा है। ऐसे में दोपहिया और चौपहिया वाहन गलत साइड में चलते हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन






कई दिनों से सीवर बंद पड़ा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। दुकान के बाहर पानी होने से ग्राहक तक नहीं आते। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सीवरेज खुलवाकर समस्या का निजात दिलाए। - अजय गर्ग, व्यापारी।







मुख्य रोड पर गंदा पानी जमा होने के कारण जीना मुहाल हो चुका है। अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज आते हैं, कल आते है, बस यही कहते रहते हैं। - महेंद्र गर्ग, व्यापारी।
विज्ञापन








मुख्य रोड पर दूषित पानी कई दिनों से भरा है। बदबू के कारण दुकान में बैठ भी नहीं सकते। ऐसे में ग्राहक भी दुकान में नहीं आते। कुछ व्यापारी साथियों के दुकान के ऊपर घर है। ऐसे में उनका जीन मुहाल हो गया है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का समाधान करवाए। - विक्की, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें