फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेवा संकल्प से 105 मरीजों में जगी आंखों की रोशनी की उम्मीद

Tue, 08 Sep 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। जरूरतमंद लोगों को आंखों की रोशनी लौटाने के उद्देश्य से लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम एवं भजन देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं सफेद मोतियाबिंद शिविर लगाया गया। क्लब प्रधान लायन गुरदीप कामरा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 288 लोगों की आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान 105 मरीजों में सफेद मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं विजन केयर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शर्मा ने 11 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए। क्लब प्रधान गुरदीप कामरा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आंखों की जांच से लेकर ऑपरेशन तक निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में ऐसे शिविरों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में डिस्ट्रिक्ट 321ए-3 के गवर्नर संजय गांधी, वीडीजी-2 पुनीत बांसल, कैबिनेट सदस्य रवि मोंगा और जोन चेयरमैन आशीष मेहता विशेष रूप से पहुंचे। डबवाली के डीएसपी योगेश कटारिया ने भी शिविर में पहुंचकर क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें