फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एप पर होगी पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की सेशनल परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों का सेशनल परीक्षाएं पहली बार एप के माध्यम से होगी। इस दौरान जिले के करीब पहली से लेकर तीसरी कक्षा के 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से होगी। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट एप के माध्यम से देख पाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की सेशनल परीक्षाएं ली जानी है। इस बार ये आकलन एप के माध्यम से ली जाएगी। विद्यार्थियों का टेस्ट हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय का लिया जाएगा। विद्यार्थियों की ये परीक्षा 26 से लेकर 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान कक्षा इंचार्ज अपनी कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। यह परीक्षा 80 नंबरों की होगी। वहीं 20 अंक शिक्षक विद्यार्थियों को अवलोकन के आधार पर देंगे। शिक्षकों को इस परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड अपने पास जमा रखना होगा।


टैबलेट के माध्यम से होगी परीक्षा
जिले के प्राइमरी स्कूल में कुल 2400 शिक्षक है। जिसमें से 2209 प्राइमरी शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। इन टैबलेट के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों की परीक्षा लेंगे। विद्यार्थियों की यह परीक्षा लिखित रूप में नहीं होगी। यह परीक्षा विद्यार्थियों की मौखिक रूप से होगी। वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को एक - एक कर शिक्षक अपने पास बुलाएगा। इस दौरान टैबलेट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी देंगे। जिसे शिक्षक एप पर अंकित करेंगे। शिक्षक प्रश्न करेगा और छात्र उसका उत्तर देगा तो शिक्षक को छात्र द्वारा चुने गए विकल्प पर एप पर क्लिक करना होगा। एक विद्यार्थी का आकलन पूरा होने के बाद उसे सेव करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप पर ही परिणाम भी जारी होगा। यह परिणाम पूरी कक्षा और छात्र अनुसार भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

-


गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे एप
निपुण हरियाणा टीचर एप गूगल प्ले स्टोर से शिक्षक डाउनलोड कर पाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस एप का संस्करण वर्जन लांच किया है। इसमें चार तरह से कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का सर्वाधिक आकलन होगा। वहीं इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावक भी अपने बच्चों की परफॉर्मेंस देख सकेंगे। वहीं माता-पिता को स्कूल की जानकारी और गृह कार्य से संबंधित कोई भी जानकारी एप से भेज सकेंगे। अगर इस एप के माध्यम से अभिभावक देख सकेंगे कि उनके बच्चे किस विषय में कमजोर हैं, किस विषय में होशियार हैं। वहीं अगर किसी प्रकार की उन्हें शिकायत डालनी होगी तो वो भी एप के माध्यम से डाल सकेंगे।


जिले के पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की सेशनल परीक्षा 26 से शुरू हो जाएगी। जो 30 दिसंबर तक ये परीक्षा चलेगी। पहली बार ये परीक्षा निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से होगी। इस दौरान विद्यार्थियों का डाटा शिक्षकों को अपने पास रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें