फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीबॉडी जांचने के लिए कल से शुरू होगा सीरो सर्वे, 16 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने और लोगों में प्रतिरोधक क्षमता का स्तर जानने के लिए जिले में 15 जून से सीरो सर्वे शुरू होगा। प्रदेश में सीरो सर्वे का शुभारंभ हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचकूला से ऑनलाइन करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए 16 टीमें बनाई गई हैं जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कार्य करेंगी। ये टीमें मेडिकल ऑफिसर की देखरेख में कार्य करेगी। टीम में एएनएम, लैब टेक्नीशियन व एरिया की आशा वर्कर शामिल हैं। प्रथम चरण में आठ शहरी क्षेत्रों और 12 गांवों से लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है और कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हार्ड इम्युनिटी विकसित हुई। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों की खून के सैंपल लेकर जांच की जाती है। सीरो सर्वे सेरोलॉजी टेस्ट के जरिये किया जाता है। इस टेस्ट में व्यक्ति के शरीर में खास संक्रमण के खिलाफ बनने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। इससे हमें संक्रमण पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
प्रथम चरण : इन जगहों से लिए जाएंगे सैंपल
प्रथम चरण में आठ शहरी व 12 ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के खून का नमूने लिए जाएंगे। सिरसा शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चत्तरगढ़पट्टी, हुड्डा जेई कॉलोनी, थेहड़ मोहल्ला ग्राउंड एरिया, डबवाली में वार्ड-2, वार्ड-14 के आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चत्तरगढ़पट्टी में शास्त्री नगर एरिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थेहड़ प्रीत नगर में सैंपलिंग की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव तिगड़ी, कुस्सर, नाइवाला, डिंग, मोचीवाली, रोड़ी, थिराज, देसूजोधा, खारियां, शेरपुरा व झोरड़रोही में सीरो सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें