फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा से एकमात्र महिला सांसद चुनी गईं सैलजा

Wed, 05 Jun 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। सभी दस सीटों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। कुमारी सैलजा हरियाणा से एकमात्र महिला सांसद चुनी गईं हैं, जो कि संसद में सभी के साथ महिलाओं की आवाज को प्रमुखता के साथ बुलंद करने का काम करेंगी। हिसार सीट से जजपा की नैना और इनेलो की सुनैना को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा की जीत की खास बात यह रही है कि प्रदेश में सभी 10 सीटों में से रोहतक से जीते कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र के बाद उनकी जीत का मार्जिन सबसे ज्यादा रहा है। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जीत तीसरे नंबर की रही है। सिरसा संसदीय सीट पर सैलजा की जीत का मार्जिन 2 लाख 68 हजार 497 वोटों का रहा है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को हराया है। रोहतक सीट से दीपेंद्र की जीत का मार्जिन तीन लाख से ऊपर का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें