फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. तंवर को अपने ही बूथ से मिली हार, कांडा के बूथ से मिली जीत

Wed, 05 Jun 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू में बने मतगणना केंद्र में आते भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर। 
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर अपने ही बूथ पर जीत हासिल नहीं कर सके। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी को डेरे के मतदाताओं का भी ज्यादा साथ नहीं मिला। इतना ही नहीं भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल के मतदान केंद्रों पर जहां मतदान 55 प्रतिशत हुआ। वहीं भाजपा को मात्र 41 वोट कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक प्राप्त हुए। हालांकि हलोपा नेता और विधायक गोपाल कांडा के बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 356 मतों से जीत प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उनके परिवार ने जिन बूथों पर मतदान किया। उन बूथों पर मतदान प्रतिशत भी कम रहा और भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना भी करना पड़ा।
-


कृषि विज्ञान केंद्र -



खास बात - उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल के मतदान केंद्र से भाजपा को 41 वोट की लीड मिली।
बूथ नंबर - 16

कुल मतदाता - 993

कुल वोट डाले गए - 569
भाजपा को वोट मिले - 288
कांग्रेस को वोट मिले - 263
-

बूथ नंबर - 17
कुल मतदाता - 1153
कुल वोट डाले गए -647
भाजपा को वोट मिले -321
कांग्रेस को वोट मिले - 305

बालभवन बूथ
खास बात - बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह व उनके परिवार, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उनके परिवार ने वोट किया था। इन बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी को लीड मिली। बूथ नंबर - 20
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता - 842
कुल वोट डाले गए - 482
भाजपा को वोट मिले - 162
कांग्रेस को वोट मिले - 280


बूथ नंबर - 21

कुल मतदाता - 966

वोट डाले गए - 532
भाजपा को वोट मिले - 202
कांग्रेस को वोट मिले - 288

-

हुडा सेक्टर 20

खास बात भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर व उनके परिवार ने किया था मतदान


बूथ नंबर - 26
कुल मतदाता - 1376

कुल वोट डाले गए - 776
भाजपा को वोट मिले - 361

कांग्रेस को वोट मिले - 394

बूथ नंबर - 27

कुल मतदाता - 1656
कुल वोट डाले गए - 993
भाजपा को वोट मिले - 435
कांग्रेस को वोट मिले - 499



बूथ नंबर - 28

कुल मतदाता - 869

कुल वोट डाले गए - 543
भाजपा को वोट मिले - 192
कांग्रेस को वोट मिले - 320


बूथ नंबर - 29
कुल मतदाता - 1070
कुल वोट डाले गए - 728
भाजपा को वोट मिले - 313
कांग्रेस को वोट मिले - 379
-
धर्मशाला खंजानचियान सिरसा

खास बात -सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के बूथ से भाजपा को 356 मतों से जीत मिली।
बूथ नंबर - 72

कुल मतदाता 1030

कुल वोट डाले गए - 647
भाजपा को मिले - 356
कांग्रेस को मिले - 251

बूथ नंबर 73

कुल मतदाता - 894
कुल वोट डाले गए - 542
भाजपा को मिले 393
कांग्रेस को मिले 142
-


शाहपुर बेगू सरकारी स्कूल
खास बात - डेरा समर्थकों की ओर से इन बूथों पर किया गया है मतदान।

बूथ नंबर - 145
कुल मतदाता - 1363
कुल वोट डाले गए - 885

भाजपा को वोट मिले - 280
कांग्रेस को वोट मिले - 552




बूथ नंबर - 146

कुल मतदाता - 1286
कुल वोट डाले गए - 930

भाजपा को वोट मिले - 298
कांग्रेस को वोट मिले - 602

बूथ नंबर - 147

कुल मतदाता - 1251
कुल वोट डाले गए - 878
भाजपा को वोट मिले - 410
कांग्रेस को वोट मिले - 411

-

बूथ नंबर - 148

कुल मतदाता - 1205
कुल वोट डाले गए - 784

भाजपा को वोट मिले - 330
कांग्रेस को वोट मिले - 413
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें