फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेल्फी स्टैंड लॉन्च, नशा मुक्ति का आह्वान

Wed, 07 Jan 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। में सेल्फी स्टैंड का शुभारंभ करतीं पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली के गोल चौक मंडी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) डबवाली, निकिता खट्टर ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए बुधवार को सेल्फी स्टैंड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमला देवी, थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल, अन्य पुलिस कर्मचारी और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशा न करें बल्कि अपने आसपास किसी को भी नशा करने या बेचने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देता है। विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा यदि सही दिशा में लगे तो नशा जैसी बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
एसपी ने कहा कि नशा मुक्ति केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस और आमजन के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन

डबवाली पुलिस ने आम नागरिकों से नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना निर्भय होकर देने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें