फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार, 62 हजार रुपये बरामद

Wed, 07 Jan 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद सीआईए पुलिस ने गांव सैनपाल कोठा की ढाणी शोभा सिंह में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 62 हजार 300 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह के अनुसार, टीम मंगलवार को गश्त के दौरान गांव सैनपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ढाणी शोभा सिंह में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर दबिश दी और गांव सैनपाल कोठा निवासी जसविंद्र सिंह और इंद्र सिंह, गांव मम्मड़ खेड़ा निवासी आनंद सिंह , गांव सहारणी निवासी संदीप सिंह,मोहम्मद हुसैन, राजेंद्र सिंह और गांव तंदुरवाली निवासी रवि कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें