फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय कैरम बोर्ड खेल टीम का चयन 17 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फरीदाबाद में 17 मई को आयोजित होने वाली स्टेट कैरम बोर्ड खेल प्रतियोगिता के लिए जिला सिरसा के खिलाड़ियों का चयन ऐलनाबाद के डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर आयु वर्ग 12 वर्ष, 14 वर्ष, 18 वर्ष एवं सीनियर आयु वर्ग के लडक़े और लड़कियों के मुकाबले करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सिरसा जिला कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर एवं जिला सचिव विकास शर्मा ने बताया कि आयु वर्ग 12 वर्ष में दो लड़के और दो लड़कियां जबकि आयु वर्ग 14 वर्ष में चार लड़के और चार लड़कियां और 18 वर्ष में चार लड़के और चार लड़कियां चयनित की जाएंगी।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग में भी चार लड़के और चार लड़कियों का चयन किया जाएगा। कुल 28 खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। जिला स्तर पर सभी मुकाबले नॉकआउट करवाएं जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपनी एक फोटो और अपनी आयु के दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


डीएवी स्कूल के संचालक वेद मित्र गुप्ता ने बताया कि आने वाले खिलाड़ी समय अनुसार पहुंचे और खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी करवा सकते हैं, ताकि उनके लिए उचित व्यवस्था कर सकें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्कूल में या सिरसा जिला कैरम एसोसिएशन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें